ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भाजपा सभासद अमित मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज बांट लोगों से किया हर घर तिंरगा फहराने का अनुरोध

कासगंज: भारत की आजादी के प्रथम पडाव 15 अगस्त 1947 को इस वर्ष 75 साल पूरे होने पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपना योगदान देने में सोरों नगरपालिका के भाजपा सभासद अमित मिश्र ने आज राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। इस दौरान सभासद ने सभी शहरवासियों से आगामी 15 अगस्त के दिन हर घर पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड के प्रचारक उमाकांत उपाध्याय ने कहा कि सरकार का हर घर तिंरगा अभियान लोगों मे राष्ट्र भक्ति और एकता का भाव जगाने वाला है लोगों को इस अभियान से जुडकर अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय देना चाहिए।भाजपा नेता आदित्य दुबे ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है सरकार के अमृत महोत्सव अभियान मे सभी देशवासी बढ़ चढकर हिस्सा ले रहे है। ऐसे मे सरकार से किसी भी वजह से असंतुष्ट विपक्षी दलों के नेताओं को भी हर किस्म के पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर तिरंगा फहरा कर भारत वासी होने का अपना पहला कर्तव्य निर्वाह करना चाहिए इस अवसर पर इंजी श्रुति उपाध्याय आशुतोष त्रिवेदी ऋषभ वशिष्ठ देवांश तिवारी गोपाल मिश्रा अनिल तिवारी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button