स्तनपान से शिशु को मिलता है सर्वोत्तम पोषण, माताओं को जागरूक करना जरूरी : डॉ. उदय कुमार
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्पर्श मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई के एचओएम एवं सीएमओ डॉ. उदय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात ‘मानव स्तनपान प्रबंधन’ विषय पर सीएमई आयोजित की गई। इसमें पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं स्पर्श हॉस्पिटल के लगभग 45 से 50 बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग फैकल्टी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. उदय कुमार ने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम पोषण का प्राकृतिक स्रोत है। उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से माताओं को स्तनपान के सही तरीके और इसके लाभों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जानकारी के साथ संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. माला चौधरी, मुख्य परामर्शदाता, नवजात इकाई, बाल रोग एवं नवजात विज्ञान विभाग, जेएलएनएचआरसी, स्पर्श हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय गोयल तथा शिशु एवं बाल रोग चिकित्सक एवं स्पर्श हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. ए.पी. सावंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माताओं को इसके प्रति जागरूक करने तथा नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। और चिकित्सक, नर्सिंग फैकल्टी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. उदय कुमार के मार्गदर्शन से नर्सिंग विद्यार्थियों एवं स्टाफ में उत्साह देखने को मिला।
Subscribe to my channel


