ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, जयघोष से गूंजा भिलाई युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जज्बा

दीपक कुमार। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई द्वारा युवा मोर्चा एवं कोहका मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा जुनवानी चौक से प्रारंभ होकर सूर्या मॉल चौक, केपीएस चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल,भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को इसके सम्मान और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थ

Related Articles

Back to top button