ब्रेकिंग न्यूज़

राजेश कुमार सिंह बने रायपुर रेल मंडल की स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

दीपक कुमार। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई/रायपुर। भिलाई निवासी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय श्री राजेश कुमार सिंह को रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राजेश कुमार सिंह ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संबंधित नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समिति के माध्यम से रेल यात्रियों की सुविधाओं, यात्री हितों तथा क्षेत्र से जुड़े रेल संबंधी विषयों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। उनके मनोनयन पर शुभचिंतकों ने कहा कि राजेश कुमार सिंह की सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ रायपुर रेल मंडल के यात्रियों एवं आमजन को मिलेगा। सभी शुभचिंतकों ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button