ब्रेकिंग न्यूज़

अखंड भारत माता की आरती में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश 

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सुपेला, भिलाई में आयोजित अखंड भारत माता की आरती के पावन एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में भारत माता की आरती कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और अखंड भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा नेता श्री कन्हैया सोनी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भजन, चेंबर के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण, भाजपा के जिला पदाधिकारी तथा महिला मोर्चा की बहनों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आरती के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Back to top button