कासगंज: एन.आर. पब्लिक स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
दीपक कुमार। न्यूज़ 20 भारत

कासगंज। एन.आर. पब्लिक स्कूल, कासगंज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विवेक कुमार राजपूत रहे। आमंत्रित अभिभावक मंजू, रेनू, आकाश कुमार, पवन सिंह एवं जगदीश तथा विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पूरन सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। इसके बाद डॉ. विवेक कुमार राजपूत ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का संचालन निष्ठा एवं वंशिका ने किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य, भाषण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वार्णिका एवं उनके समूह ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। सिखा एवं उनके समूह ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नव्या एवं सुमैया ने छात्र भाषण दिए, जबकि प्रिशा मैम एवं ज्ञान सिंह ने अपने संबोधन से विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया। कक्षा 2 की छात्रा भूमि ने भी शानदार देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के हेड बॉय भविष्य प्रताप सिंह एवं हेड गर्ल सुखमनदीप सहित हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टनों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष स्वयंसेवकों समर, वंशिका, कुलदीप एवं शिवांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि डॉ. विवेक कुमार राजपूत ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था एवं अनुशासन की देखरेख शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा ने की। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा। अंत में हेड बॉय भविष्य प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, एकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
Subscribe to my channel


