कासगंज: कांग्रेस कमेटी द्वारा कासगंज में निकाली गई आजादी की गौरव यात्रा

कासगंज: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कासगंज में आजादी की गौरव यात्रा विभिन्न मार्गों से होतें हुए यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहीदों के बलिदान को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी विचारधारा आम जनमानस तक पहुंचाई।गौरव यात्रा का प्रदेश सचिव जिला प्रभारी अखिलेश शर्मा नें हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसी बीच यात्रा की देख रेख जिला अध्यक्ष अदनान खान को सौपी गई। यात्रा के दौरान बाराद्वारी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल माला पहनाते हुए नदरई गेट गांधी मूर्ति पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल माला पहनाकर इसके बाद नगर में भ्रमण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश गुप्ता प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह राजपूत राजेंद्र कश्यप शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी राज कपूर बाल्मीकि पंडित अमित पाठक महासचिव नरेंद्र दास धर्मवीर योगेश श्रीवास्तव हसन इरशादअहमद रमेश धनगर सुशील शर्मा देवेंद्र कश्यप बंटू आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


