छत्तीसगढ़ चेंबर के उद्यमिता कार्यक्रम में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कोहका स्थित इंदू आईटीआई स्कूल में आयोजित उद्यमिता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना, उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश छत्तीसगढ़ चेंबर के महामंत्री अजय बशीन जी, इंदू आईटीआई के डायरेक्टर श्री एस.के. उमंग, भाजपा नेता कन्हैया सोनी जी सहित चेंबर के पदाधिकारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, संस्थान के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज के दौर में कौशल, मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच के माध्यम से युवा अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। युवा केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार देने वाले बनें। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक संस्था सहित सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
Subscribe to my channel


