ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज : 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे प्रधान,अमृत सरोवर पर फहराया जाएगा तिरंगा

कासगंज: मोदी सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक 15 अगस्त के उपलक्ष में सरकारी आवासों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अमृत महोत्सव तैयारियों को लेकर ग्राम प्रधान भी अमृत सरोवर के निकट बने चबूतरों को तैयार करनें में जुट गए है। क्योंकि सरोवर के निकट तिरंगा फहराया जाएगा। सोरो ब्लाक के ग्राम पंचायत हरनाथपुर उर्फ नगला मोती के प्रधान प्रतिनिधि जगत प्रसाद बघेल ने बताया केंद्र सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त से तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी को देखते हुए ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के निकट चबूतरे पर तिरंगा झंडा फहराया जाना है। इसलिए जोर शोर तैयारियां चल रही है।अमृत सरोवर को संवारा जा रहा है एवं चबूतरे को भी तिरंगे रंग में रंगा जा रहा है।
Subscribe to my channel


