ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: जय श्रीराम बोलने वालें सुखदेव पर हमला, छावनी थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई: केम्प 1 सुभाष चौके मंगलवार की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर न्यूजपेपर बांटने वाले हॉकर सुखदेव को चौरागड़े पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान बुधवार को स्वदेशी जागरण समेत विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि छावनी थाने पहुंचे।जहां इस मामले की शिकायत दर्ज कराई  गई। सूत्रों के अनुसार शिकायत के बाद तुरंत छावनी थाना पुलिस ने एकशन लिया। सुखदेव पर हमला करनें वालें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा ने कहा कि अपनी रोज की आदत अनुसार सभी से जय श्री राम का अभिवादन करने वाले सुखदेव पर हमला किया गया। सुखदेव पर हमला करनें वालें व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई माँग की। पीड़ित सुखदेव ने बताया कि हम बबलू नामक व्यक्ति के निवास पर न्यूजपेपर देने गया था इसी दौरान बगल वाले घर में मुस्लिम समाज के 1 व्यक्ति द्वारा पीछे से सिर पर रॉड से हमला किया गया। पूर्व में भी हमलावर सुखदेव को धमकाया था की जय श्री राम नही बोलना। मंगलवार की सुबह को उसने जानलेवा हमला कर ही दिया। विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश समन्वयक अमित मिश्रा शिरीष अग्रवाल विजय चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव राजकुमार जायसवाल प्रवीण सोनी पवन सिंह नवीन सिंह नासिर भाई अरविंद सिंह विकास भगत तुगेंद्र सिंह रूपराम साहू सन्तोष मिश्रा शंकर साव अमित राव राकेश साहू आदि रहे।

Related Articles

Back to top button