ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: महाकवि गोस्वामी तुलसी जन्मस्थान की लड़ाई अंतिम क्षण लड़ेंगे-भूपेश शर्मा

कासगंज: अखंड भारत निर्माण संघ ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा भी खुलकर साथ देगी। बुधवार को तुलसी जन्मभूमि शूकर क्षेत्र सोरों में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों विद्वानों से मुलाकात कर उन्होंने महाकवि गोस्वामी तुलसी जन्मस्थान की लड़ाई अंतिम क्षण तक लड़ने का निर्णय लिया गया।जिसमें ब्राह्मण कल्याण सभा भी खुलकर साथ देगी।वार्ता के दौरान अखंड आर्य वर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान के विवाद से हजारों श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंचती है। तुलसी जन्म स्थान के संबंध में राजनैतिक, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,प्रिंट मीडिया,बुद्धिजीवी वर्ग अधिवक्ता वर्ग व अन्य देश की बनी संस्थाओं के निदेशकों से मिलकर इस लड़ाई को धार दी जाएगी।इसी दौरान नगर पालिका प्रशासन, जिले के समस्त विधायक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद ,भाजपा जिला कार्यकारिणी से मिलकर तुलसी जन्म स्थान के संबंध में पत्रो को लिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री तक भेजा जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि हम इसकी मजबूत फाइल बनाकर माननीय मुख्यमंत्री को शीघ्र ही सौंपेंगे। इसी दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश पाठक ने बताया कि अगर इसके लिए लखनऊ और दिल्ली धरने से लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन धर्म संसद का भी आयोजन करना पड़ा तो तुलसी जन्मभूमि के बाशिंदे पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर शरद पांडे पीयूष बटक भारद्वाज सीताराम तिवारी जिला अध्यक्ष कपिल पंडित श्याम दीक्षित रोहित तिवारी रामदास विश्वकर्मा विवेक दीक्षित सचिन उपाध्याय अतुल तन्मय तिवारी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button