ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: महिला उत्थान मंडल द्वारा पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सोरों के पर्यटन केंद्र पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

कासगंज:तीर्थ नगरी सोरों हरपदी कुंड के निकट पर्यटन केंद्र पर महिला उत्थान मंडल की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सोरों कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर ने रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रमेश चंद भारद्वाज वरिष्ठ एसएसआई प्रेमपाल सिंह एसआई धर्मेंद्र सिंह अशोक कुमार आदि पुलिसकर्मियों के महिलाओं एवं बहनों ने राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष अंजना चौरसिया ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व युगो युगो से भाई-बहन के पवित्र प्रेम शुभ संकल्पों एवं भारतीय सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इस मौके पर अध्यक्ष अंजना चौरसिया सुनीता गुप्ता भारती पाठक कामिनी शर्मा शशि कुलश्रेष्ठ उमा वर्मा शकुंतला गोले विकास अवस्थी जमुना प्रसाद बघेल प्रमोद चौहान दिनेश माहेश्वरी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button