कासगंज: पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया बाइक चोर

कासगंज: आगामी त्योहारों को लेकर वाहनों की चैकिंग अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान कासगंज सोरो मार्ग पर मराठा होटल के समीप से एक युवक को बिना नम्बर की बाइक चलाते हुए देखा गया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिसोदिया नें बताया युवक पर शक होने पर पूछताछ की गई। इसी बीच युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय चरन सिंह निवासी अशोक नगर चेतन की चक्की के सामने बताया। पुलिस द्वारा गाड़ी के कागजात मांगने पर वह युवक कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। चैकिंग दौरान पुलिस ने जब युवक से जब कड़ाई से पूछताछ की उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया गया कि मोटरसाइकिल चोरी की है । पुलिस नें जब उस मोटरसाइकिल के इन्जन नम्बर व चेसिज नम्बर के आधार पर जानकारी की। वह मोटरसाइकिल जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 से चोरी की गई है जिसका मुकदमा सम्बंधित थाने मे दर्ज है। बाइक को कब्जे मे लेकर पुलिस नें आरोपित को जेल भेजने की कार्यवाही कर दी है।
Subscribe to my channel


