ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटियाली के बरौना में गंगा कटान का जायजा लेने सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव पहुंचे

कासगंज: पटियाली क्षेत्र के गांव बरौना में गंगा कटान का जायजा लेने सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव पहुंचे जहां उन्होंने अपने अनेक पदाधिकारियों के साथ तराई क्षेत्र के गांव बरौना में गंगा के कटान से हो रहे गांव का नुकसान का क्षेत्रीय तूफानी दौरा करके जायजा लिया। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरौना में आज जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने मोके पर ही तहसीलदार पटियाली से बातचीत की और ग्रामीणों को से बातचीत करके उनको आश्वासन दिया कि हम अभी जिलाधिकारी और एक्शीएन सिचांई से मिलकर के यहां पर पत्थर डलवाने व पुख्ता इंतजाम कराने की बातचीत करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में हम सब व हमारी पार्टी आपका पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, वरिष्ठ जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र लोधी, शाहरुख राज, देव प्रकाश लोधी देबू भैया, विजेंद्र पालीवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रधान विनीत कुमार सविता, पूर्व प्रधान बादल प्रजापति, अरुण कुमार उर्फ टिंकू भैया, हरिओम शर्मा, निर्दोष तिवारी, स्वदेश यादव और उसी गांव के प्रधान पप्पू आदि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button