ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में मेहंदी प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, राधा ने द्वितीय और रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

अमांपुर: कस्बा के श्री वेदराम सिंह आवासीय विद्यालय में अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक एक सुंदर और आकर्षक डिजाइन बनाए। प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कलात्मक और रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान राधा, तृतीय स्थान रीना ने प्राप्त किया। डाॅ केतसिंह वर्मा ने सभी का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रबंधक डाॅ केतसिंह वर्मा, प्रतियोगिता प्रमुख आदित्य नंदन, प्रधानाचार्य तीर्थराम वर्मा, राज वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, लोकेन्द्र शास्त्री, मुकेश कुमार, उमेश शर्मा, दौलत राम आदि रहे।

Related Articles

Back to top button