कासगंज: मानपुर नगरिया में तिरंगा यात्रा से तराई क्षेत्र में बही देशभक्ति की बयार

कासगंज/न्यौली आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मानपुर नगरिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में किया गया। यात्रा का शुभारंभ नगरिया जमालपुर मार्ग से कुंवरपुर के पूर्व प्रधान मुनेन्द्र सोलंकी, दीपपुर पूर्व प्रधान दिनेश सोलंकी एंव बाजनगर प्रधान रामपाल साहू ने झण्डी दिखाकर किया।
यात्रा के दौरान लोग भारत माता की जय, वन्देमातरम एवम विजयी विश्व तिरंगा प्यार,झण्डा ऊँचा रहे हमारा जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान युवा देशभक्ति गानों पर थिरकते नजर आए। तिरंगा यात्रा मथुरा बरेली मार्ग पर नगरिया गांव तक गई। नगरिया जमालपुर मार्ग पर यात्रा का समापन किया गया।
समापन के बाद लोगों को संवोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि आज जो देशभक्ति का ज्वार आम जनमानस में देखने को मिल रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर तिरंगा यात्रा में मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, धीर सिंह राठौर, नाहर सिंह सोलंकी, अनुज चौहान, प्रेम सिंह चौहान, आराम सिंह, रिन्कू सोलंकी, नेम सिंह कश्यप, पूर्व प्रधान सूरजपाल कश्यप, नगरिया प्रधान प्रतिनिधि रूपकिशोर बघेल, देवेन्द्र बघेल, विक्की बघेल, संजय बघेल, जबर सिंह बघेल, अंकित मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, संजय सोलंकी,सुनील सोलंकी, मोहित गुप्ता, मनोज ठाकुर , दीपक सोलंकी, गौरव सोलंकी राहल तोमर समेत आदि रहे।
Subscribe to my channel


