भिलाई: कैन डू पर्वत फाउंडेशन ने तिरंगा यात्रा निकाली,हर घर तिरंगा फहराने की अपील
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

दुर्ग- भिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रदेश भाजयूमो नेता अतुल पर्वत ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत केम्प के 31, 32 में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के दौरान घर घर जाकर तिरंगा वितरण किया। तिरंगा यात्रा में
लोगों को हर घर तिरंगा लगाने को जागरूक किया गया। तिरंगा कैसें लगाएं और महत्व भी बताया गया। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के द्वारा 251 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। हर व्यक्ति को 13, 14 और 15 अगस्त को अपने अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की। इस मौके पर वार्ड के भाजपा नेता भाई भोला साहू रामकुमार नीलम भाई योग गुरु भाई अजित पंडा अनुज भाई फूलचंद साहू भोला साहू सागर संजीत चौहान विशाल यादव रवि स्वामी, संतोष गुप्ता मन्मथ देवा चक्रधारी तुषार हरिश्चंद्र, राजा जसवीर सिंह अशोक दास मुन्ना यादव राहुल सिंह काके पाजी निखिल शर्मा रजनीश सिंह अमर सिंह देव प्रकाश आवाज चंद्राकर आदि रहे।
Subscribe to my channel


