ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: सोरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

कासगंज: सोरों आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर में श्री भागीरथी इण्टर कॉलेज सोरों कासगंज ने तिरंगा यात्रा निकली गई इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली गई इस अवसर पर श्री भागीरथी इण्टर कॉलेज सोरों व मदर केयर पब्लिक स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राओं आदि शामिल हुए। साथ ही घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय उमाशंकर मिश्रा सुधीर कुमार शर्मा शिवम मिश्रा अतुल नमन संजय अजय रजत कंचन शर्मा निशा पूजा गंगा सिंह प्रदीप आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


