ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: देशभक्ति के रंग में तीन घंटे में बांटे गए 11 हजार तिरंगा,दया सिहं नेतृत्व में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

दुर्ग- भिलाई: रविवार की सुबह खुर्सीपार देशभक्ति की रंग में रंगे चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आने लगें। जिस घर को देखों वहां तिरंगा लहरता दिखा।समस्त वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनातिरंगा यात्रा के दौरान हर हाथ में तिरंगा दिख रहा था। इस दौरान बोल बंम समिति के दया सिंह ने तीन घंटे में 11 हजार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया।आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव पर खुर्सीपार के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में भव्य रूप से आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट कियागया। वार्ड पार्षद दया सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य रैली निकाली गई। दया सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से रैली लक्ष्मीनारायण वार्ड से शुरू हुई।जहां वार्ड-43 बापूनगर, वार्ड-41 छावनी, वार्ड-40 छावनी और बालाजीनगर होते हुए वापस वार्ड में आई। चारों वार्डों के पार्षद बापूनगर वार्ड-43 सरिता बघेल,छावनी वार्ड-41 वीणा चंद्राकर, वार्ड-40 छावनी गिरीजा बंछोर और बालाजीनगर पी. श्यामसुंदर राव राव भी शामिल हुए।तिरंगा यात्रा विभिन्न स्थानों पर फूलों से भव्य स्वागत हुआ।सभी के अंदर देशभक्ति का गजब जज्बा देखने को मिला। इस रैली में 11 हजार राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।अब वार्ड के हर एक घर में आपको तिरंगा नजर आने लगेगा।उन्होंने कहा कि देशभक्ति गीत के साथ युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों में गजब माहौल देखने को मिला।देशभक्ति गानों में झूमते नजर आए। रैली में देशभक्ति का उत्साह आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। हर घर तिरंगा से देशभक्ति का गजब माहौल है।

Related Articles

Back to top button