कासगंज: प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में छात्र-छात्राओं ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए

कासगंज: न्यौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव एवं 76 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जनपद के एस आर योगेश कुमार कुशवाहा एंव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रतनलाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री का संदेश मनोज कुमार सहायक अध्यापक द्वारा पढ़ा गया विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

भारत की आजादी में क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की आहुतियाँ दी साथ उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतन्त्र हुआ ।

आज हम आजाद देश के नागरिक हैं हमें अपने देश पर गर्व है कि हम भारत देश के नागरिक हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा ने किया।
इस दौरान नीलम रानी रतनलाल मनोज सोहनलाल माया देवी महादेवी सुनीता अभिभावकों सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


