ब्रेकिंग न्यूज़
केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे भाजपाई
कासगंज/अमांपुर।कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। वही केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने और आगामी रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1 जून से 15 जून तक महासंपर्क अभियान चलाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष दरवेश जाटव, महामंत्री मुन्नालाल जाटव, जिला उपाध्यक्ष हिदेश सर्राफ, पुष्पेन्द राजपूत, महीपाल साहू, पुण्य प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सुखवीर सिंह, सरिता लोधी, चन्द्रवीर सिंह, खुशीराम वर्मा, इस्लाम अली, एदल सिंह, नरेश कुमार, संतोष कुमार, प्रधान संजय शाक्य, वंशी मोहन भारद्वाज, जितेंद्र भारद्वाज, दीपक जोशी, आदि मौजूद रहे
Subscribe to my channel


