ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सोरों के प्राथमिक विद्यालय वसंत नगर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

कासगंज: सोरों में प्राथमिक विद्यालय वसंत नगर पर 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता देवी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान किशन लाल तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद बिहारी श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया सभी ने राष्ट्रगान गाया। विद्यालय की छात्राओं प्रियंका प्रिया इत्यादि ने सरस्वती वंदना हे शारदे मां प्रस्तुत की अन्य छात्राओं ने झंडा गायन सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया ।विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह ने एक बहुत ही सुंदर देश भक्ति गीत ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू अपनी मनमोहक आवाज में प्रस्तुत किया।विद्यालय के सहायक अध्यापक अनुराग अग्रवाल ने तिरंगे झंडे के विकास के बारे में नन्ने मुन्ने बच्चों को अवगत कराया विद्यालय के ही अन्य सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के बारे में अपने उद्गार व्यक्त किए तथा हिंदुस्तान के झंडा गीत के बारे में सहायक अध्यापक गौरव सोनी ने बच्चों को बताया।इसी दौरान भैया निशांत ने गांधी की वेशभूषा धारण की भैया हिमांशु चंद्रशेखर आजाद बने तथा भैया दीपक ने भगत सिंह का वेश बनाने की कोशिश की प्रिया ने मां सरस्वती की वेशभूषा धारण की पता नेताओं ने झांसी की रानी वह भारत माता की वेशभूषा बनाई।समस्त वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद बिहारी श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद दिया तथा आजादी के कालखंड पर विस्तृत रूप में चर्चा की मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान किशन लाल एसएमसी अध्यक्ष भूप सिंह एसएमसी सदस्य मुकेश मौर्य विशिष्ट अतिथि प्रदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button