ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांगजनों को वितरित कीं ट्राइसाइकिल

कासगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने विकास भवन परिसर में 05 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिलें वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया।


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन अपने को अक्षम न समझें। आप में भी असीमित प्रतिभायें छिपी हैं।

दिव्यांगजन सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, डीसी मनरेगा अनिल कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी आदि रहे।








Subscribe to my channel


