कासगंज: स्वतंत्रता दिवस पर नन्हें मुन्नों बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम,किया सम्मानित

कासगंज। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम तुलसी पार्क पर्यटन केंद्र सोरो में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश सिंह चौहान ने की।



मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद जोशी, शिवांशु दुबे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ रहे। कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सीख रहे छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करं सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


सरस्वती शिक्षा निकेतन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर दयाल महेरे ने किया। 


इस मौके पर रामगोविंद महेरे अनिल तिवारी रविंद्र ब्रह्मचारी राजबाला अमित अनाड़ी. सुरेश चौरसिया गिरीश तिवारी जमुना प्रसाद बघेल प्रमोद चौहान कुलदीप विकास अवस्थी अवधेश कुमार रुद्र प्रताप जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


