ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तीन मोटरसाइकिल समेत एक एक्टिवा बरामद

कासगंज: पुलिस अधीक्षक बी0बी0 जी0 टी0एस मूर्ति नें प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना गंजडुण्डवारा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना देखर बताया कि दो वाहन चोर गणेशपुर कब्रिस्तान के पास चोरी के वाहनों के साथ खड़े है। वाहनों को बेचने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर थाना गंजडुण्डवारा पुलिस नें तत्काल कार्यवाही करते हुए गणेशपुर कब्रिस्तान से दो शातिर चोर संजू पुत्र रामप्रकाश,अजय पुत्र रामौतार निवासी मोहल्ला इमामवख्स को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। चोरो के कब्जे से तीन मोटर साइकिल व एक एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस ने दोनों चोरों से कड़ी पूछताछ की और वाहनों के कागजात दिखाने को कहा तो दोनों चोर कागजात दिखाने में असमर्थ रहे।समस्त वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दोनों चोरों ने अपना जुर्म कबूलते हुए चारों वाहनों को चोरी का बताया । इस सम्बन्ध में थाना गंजडुण्डवारा नें मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button