ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस लाइन में महिलाओं की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन

कासगंज: मंगलवार को आजादी अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के चलतें रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में महिलाओं की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा हाफ मैराथन दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।हाफ मैराथन दौड़ में महिला पुलिस कर्मचारियों व पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति नें कहा दौड़ के अभी थकना नहीं हैं तुझे मंज़िल हैं दूर, रुकना नहीं हैं तुझे, ज़माना दिखाएगा सदा परेशानियां मगर रास्ते से अपने भटकना नहीं हैं तुझे,प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।समस्त वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button