ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: स्वतंत्रता दिवस पर मित्र मंडल एवं छत्रपति शिवाजी मित्र मंडल के द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

दुर्ग-भिलाई:आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान भिलाई मित्र मंडल एवं छत्रपति शिवाजी मित्र मंडल के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर बाइक रैली का आयोजन कियासमस्त वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंगया। इस दौरान तिरंगा रैली में मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाइक रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाएं। इस दौरानपूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे द्वारा तिरंगा रैली का स्वागत किया गया। इसी बीच मित्र मंडल द्वारा राष्ट्र हित किए जानें वालें कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही आजादी के अमृत उत्सव की शुभकामनाए दी। तिरंगा बाइक रैली शहीद उद्यान, सेक्टर 5 से प्रारंभ कर ट्रैफिक पार्क, मॉन्यूमेंट सिविक सेंटर से होतें हुए
सेक्टर 9 चौक पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान अनिल भोसले आनन्दराव गीद अशोक गीद संदीप मानकर संजय फाटे सुरेश खाडवे प्रकाश गावड़े दिलीप कोसे मुकेश कोसे प्रयाग वागद्रे रवि खाडवे हर्ष वाघमारे भगबोले सचिन भोसले आदि रहे।

Related Articles

Back to top button