ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमृत महोत्सव पर सहकारिता द्वारा मानपुर नगरिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में भारी उत्साह देखने को मिला

कासगंज/न्यौली:मानपुर नगरिया में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सहकारिता विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान गऊपुरा रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर सोरों सहकारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, रामप्रताप सिंह सोलंकी और उनके साथियों ने एटा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शाल प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।मानपुर नगरिया से तिरंगा यात्रा गाँव गऊपुरा पहुंची। जहां शहीद आर्येंद्र जाटव के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सोरों होतें हुए कासगंज के प्रभु पार्क में समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के स्मारकों पर माल्यार्पण और पुष्प वर्षा की गई।एटा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा0 बृजेंद्र सिंह गौर सहकारी संघ सोरों के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान राम प्रताप सिंह सोलंकी मोहित सिहं गौर सतेंद्र बघेल प्रधान सूर्यकांत भारद्वाज भाजपा मंण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान रूपकिशोर बघेल प्रधान सौरभ राघव अभय गौर गौरव यादव महेश यादव राधा रमन कालू नरेंद्र राणा शैलेंद्र मिश्रा रवि चोपड़ा प्रेम साहू शैलेंद्र सोलंकी जसवीर सोलंकी अरुण सोलंकी ब्रह्मानंद जी सोलंकी हरवंश सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button