ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में आरएसएस ने 150 मीटर के तिरंगे संग निकालली धूमधाम से तिरंगा यात्रा रैली

कासगंज: अमांपुर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विधार्थी कार्य विभाग ने धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा में स्वयंसेवक 150 मीटर की लंबाई का तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन से प्रारंभ होकर बारहद्रारी, सराफा बाजार, एटा रोड, तिराहा, सहावर रोड, ददवारा, कालेज रोड, शास्त्री नगर होते हुए बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही। इस अवसर पर गौ संवर्धन प्रमुख जागन सिंह सोलंकी नगर संघ चालक राकेश पाराशर खंड संघचालक किशोरी लाल जिला शारीरिक प्रमुख आदित्य नंदन नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता खंड प्रचारक राहुल कुमार सह नगर कार्यवाह अनुज मित्तल समाज सेवी धीरज गुप्ता बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी अखिलेश गुप्ता विजयप्रकाश गुप्ता, पुष्पेन्द वर्मा मनोज गुप्ता राजीव सर सत्यप्रकाश गुप्ता आकाश गुप्ता सर्राफ विजय कुमार, अनंत यदुवंशी दुष्यंत गुप्ता गौरव गुप्ता बैट्री प्रेमपाल शाक्य दिनेश वर्मा हर्ष गुप्ता अकित गुप्ता शिवम गुप्ता दीपक सोलंकी.वीर बहादुर दीपक गुप्ता आयुष गुप्ता दीपक जोशी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button