भिलाई: दुर्ग दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का खुर्सीपार में भाजपा पार्षद दया सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

दुर्ग-भिलाई : गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दुर्ग दौरे पर खुर्सीपार में भाजपा पार्षद दया सिंह द्वारा जोशीले अंदाज में सैकड़ों कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव स्वागत सत्कार देखकर गदगद हो गए।स्वागत के बीच दया सिंह से चर्चा करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की।
मुलाकात में भाजपा पार्षद दया सिंह ने संगठन के साथ-साथ जिले में चल रहे कार्यों के बारे में बताया। दया सिंह ने सभी कार्यकर्ता से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का परिचय कराया। भाजपा पार्षद ने बताया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार से नाराज है। प्रदेश सरकार भेदभाव कर रही है। भाजपा पार्षदों के वार्ड में विकास के नाम पर फंड नहीं दे रही है। इससे जनता में प्रदेश की सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आने वाले 2023 में प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ सकेगी।
Subscribe to my channel


