ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में धूमधाम से निकाली गई रानी अवंतीबाई शोभायात्रा

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज : अमांपुर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 191 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों व आकर्षित झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का भाजपा सांसद राजवीर सिंह क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक हरीओम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या, आई आर एस अमरपाल सिंह लोधी निजी सचिव केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री, विधायक हरीओम वर्मा, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, समाज सेवी धीरज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य विक्रम राजपूत, कमेटी अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा ने मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सरपंच डाॅ कालीचरन वर्मा, मथुरा सिंह वर्मा मुखिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख मथुरा सिंह, सांसद प्रतिनिधि डॉ केतसिंह वर्मा, समाज सेवी श्याम सुंदर गुप्ता, विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, जिला पंचायत सदस्य विक्रम राजपूत, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, ओपरेटर लक्ष्मण सिंह वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ भागवान सिंह राजपूत, शिव सिंह वर्मा, भाजपा नेता यतेन्द्र वर्मा, महीपाल फौजी, भाजपा नेता बृजेश वर्मा एडवोकेट, डॉ.योगेंद्र सिंह प्रतिहार, पीसी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा, नरेश बाबू लोधी, मुकेश वर्मा, तिर्मल सिंह, राजकुमार राजपूत, पंकज वर्मा, प्रशांत वर्मा,आदित्य नंदन, विकास लोधी, मनोज लोधी, डाॅ जयप्रकाश राजपूत, सत्यपाल लोदी, डाॅ राजकुमार वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान शैलेन्द्र वर्मा, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रधान पुष्पेन्द वर्मा, प्रधान बहोरी सिंह वर्मा, प्रधान राजू वर्मा, हरीश बाबू लोधी, अनुज राघव, हेमंत दीक्षित, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरूण चौहान, देवेन्द्र वर्मा, वीरपाल वर्मा, मुनेश राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा, सौरभ वर्मा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button