भिलाई: रेल आंदोलन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद विजय बघेल को रेल मंत्री के नाम पत्र सौपा

भिलाई: उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति के पदाधिकारी बीजेपी सांसद के निवास पहुंचे। जहां एक प्रतिनिधिमंडल आज बीजेपी सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर अपनी माँगों को लेकर रेल मंत्री के नाम पत्र सौपा। इस दौरान जानकारी दी देतें हुए उन्होंने बताया कि उनसे आंदोलन के विषय पर दिल्ली में पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा नए नए नियम बनाकर आम लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही है इस दौरान सांसद विजय बघेल से चर्चा करते हुए बताया कि एक तरफ लगातार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्गों की यात्री गाड़ियों को मेंटेनेंस के नाम पर निरस्त कर दिया जा रहा है। यात्री रेलवे के वेटिंग हॉल में इंतजार करते हैं तो प्रति घंटे के हिसाब से धन वसूला जायेगा। उत्तर भारत की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों में बारहों महीने वेटिंग लिस्ट बनी रहती है इसके बावजूद अधिकांश रेल गाड़ियां साप्ताहिक चलाई जा रही हैं। पूर्व– उत्तर भारत की तरफ जाने वाले छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बहुत गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल मंत्रालय के विरुद्ध आम लोगों में आक्रोश फैल रहा है प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बघेल से अपेक्षा की,कि सांसद इस विषय को संसद में अवश्य उठाएंगे। सांसद विजय बघेल ने आश्वासन दिया है कि इस पत्र रेल मंत्रालय को भेजेंगे और मांगों पर कार्यवाही करने हेतु आग्रह करेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आंदोलन के सूत्रधार प्रभुनाथ मिश्र, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता जमील अहमद, सूबेदार सिंह, त्रिलोक मिश्रा उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्षद मुन्ना बॉर्डर आदि रहे।
Subscribe to my channel


