ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: डीएम एसपी के नेतृत्व में आजादी अमृत महोत्सव समापन दिवस पर बैंड बाजों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

कासगंज: बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समापन दिवस पर डीएम हर्षिता माथुर व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में नागरिक पुलिस के साथ पीएसी के जवानों द्वारा बैंड बजाकर सदर कोतवाली कासगंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन से गांधीमूर्ति चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पीएसी के जवानों द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई । इसी दौरान गांधी मूर्ति पर एसपी द्वारा राष्ट्र प्रेम के नारे लगाकर पुलिस के जवानों व आम जनमानस में ऊर्जा का संचार किया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्राधिकारी नगर दीपकुमार आदि रहे।

Related Articles

Back to top button