ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सोरों आनन्द पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक प्रसुप्त हुए

कासगंज: सोरों आंनद पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दही हांडी तोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय में जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। विद्यालय में झांकियों को मनमोहक रूप में तैयार कराया। कार्यक्रम के अंत में दही हांडी तोड़ कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के शिक्षक अनूप महेरे ने कहा भगवान श्री कृष्ण के जन्म की धर्म स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। एवं विद्यालय के प्रबंधक आनंद माहेश्वरी ने समस्त छात्र-छात्राओं से बुराई के खिलाफ आवाज उठाने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है तथा सभी अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अनूप महेरे ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती सुचित्रा महेश्वरी अनूप महेरे मुस्कान प्रदीप वैशाली शिल्पी प्राची स्वेता पल्लवी शिवांगी खुशी आदि यहे।

Related Articles

Back to top button