ब्रेकिंग न्यूज़
बदायूं: राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल मुजरिया में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्णजन्माष्टमी

बदायूं: उझानी के मुजरिया राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस दौरान बांसुरी सज्जा, मटकी सज्जा, मटकी फोड़ व राधा कृष्ण स्वरूप का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिताओं में स्कूल के सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी दौरान प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने सभी बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व बधाई दी । साथ ही प्रधानाचार्य गौरव तेवतिया ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर अरुण सक्सेना, अजीत सिंह चौहान, मोहित कुमार, जितेंद्र राघव, मुनीब, आमिर अंसारी, विकास यादव, सुनील कुमार, उरुसा अंसारी, गुंजन माहेश्वरी, कमल प्रभा, दीक्षा, समीक्षा माहेश्वरी, इल्मा, नीतू, नेहा, वर्षा, शिखा, अनामिका, सीमा जावेद आदि रहे।
Subscribe to my channel


