ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: जन्माष्टमी पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और खण्ड विकास अधिकारी ने पिथनपुर गौशाला पहुंचकर गौ पूजन कर किया निरीक्षण

कासगंज: सिढपुरा के पिथनपुर स्थित गौशाला में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता अपने सहयोगियों और खण्ड विकास अधिकारी अजीत कुमार के साथ पहुंच कर गौशाला का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान गौवंशों के चारा पानी और साफ सफाई और चिकित्सा का निरीक्षण किया। गौवंशों को समय पर चारा दाना सहित पानी की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से मिलकर गौ माता का माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अजीत शर्मा ,सुनील गुप्ता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


