ब्रेकिंग न्यूज़

पटियाली: टूटी झोपड़ी में रहने को विवश हैं विकलांग का गरीब परिवार,की माँग

कासगंज: पटियाली के ग्राम पंचायत राजा रिजोला के गंगपुर में विकलांग प्रमोद कुमार पुत्र मेवाराम का पूरा परिवार साथ एक टूटी झोपड़ी में अपना गुजारा कर रहे है। इस दौरान जानकारी विकलांग प्रमोद कुमार ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी पत्नी सुनील कुमार को भी दी, कि हमें एक आवास मिल जाए।कई बार ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी भी घर का सर्वे कर ले गए लेकिन अभी तक न तो उन्हें आवास मिला। ना ही कोई सरकारी मदद मिली है। जिसको लेकर प्रमोद कुमार ने बताया कि जब बरसात होती है तो जितना पानी बाहर बरसता है इतना पानी छप्पर से अंदर बरसात होती है। प्रमोद कुमार का कहना है कि हमें एक सरकारी आवास मिल जाए तो हमारा परिवार चैन से रह सकेगा।

Related Articles

Back to top button