ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

कासगंज: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा लखीमपुर खीरी काण्ड के दोषी अजय मिश्रा उर्फ टैनी बर्खास्तगी व किसानों की मांगों को लेकर कासगंज युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी जारी रहा धरने को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा हत्याकांड के सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व किसानों की सभी मांगों को नहीं मानती है, तो अग्रिम आदेश तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर मण्डल महासचिव रनवीर सिंह, राकेश प्रजापति, भरत यादव, राजू यादव, उस्मान सैफी, वीरपाल, मुनेन्द्र कुमार, दुर्वीन सिंह, जुगेंद्र यादव आदि रहे।
Subscribe to my channel


