कासगंज : अधिवक्ताओं द्वारा प्रशासनिक न्यायमूर्ति को भगबान बारह की मूर्ति स्मृति चिन्ह स्वरुप भेट की

कासगंज,: “जिलख प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार के आगमन पर सिविल बार एसोसिएशन कासगंज के अध्यक्ष शत्रुंजय गुप्ता एडवोकेट द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार को बार के अध्यक्ष शत्रुंजय गुप्ता सचिव महेंद्र पाल सिंह और डी जी सी संजीव यदुवंशी ने भगवान बारह की मूर्ति स्मृति चिन्ह स्वरुप भेट की। सिविल बार के अधिवक्ताओं द्वारा चैंबर निर्माण कार्य को तेज गति से कराए जाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन डी जी सी क्राइम संजीव सिंह यदुवंशी द्वारा किया गया। अधिवक्ताओं में सुखवीर पुंडीर, प्रेमपाल, अनिल कुमार सिंह, जीतेश कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, राजकुमार गुप्ता, हिमांशु बिड़ला, अनिल कुमार गुप्ता, संजीव मिश्रा, अवधेस, प्रदीप सिंह, विक्रय सोलंकी, दीक्षित, संदीप मिश्रा आदि ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को बुके देकर स्वागत किया।
Subscribe to my channel


