कासगंज:सोरों के मोहल्ला सराय में नाला चोक होने से जलभराव,ग्रामीणों ने नाला खुलवाने की मांग

कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। जगह-जगह नालियां चोक जलभराव बना हुआ है। मामला सोरों नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 सब्जी मंडी मोहल्ला सराय का है। आपको बता दे कि लगभग एक महीने से नाला चोक होने की वजह से जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। इस दौरान मोहल्ले के मनी कुमार का कहना है पिछले एक माह से नाला चौक है और इसकी शिकायत नगर पालिका की लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या खत्म नहीं हुई है। इसी बीच इरफान का कहना है गंदे पानी से बच्चों को गुजर के जाना पड़ता है मच्छर पैदा हो रही है मलेरिया डेंगू का भी खतरा बना हुआ है नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या समाप्त करने को लेकर 16 अगस्त को एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
Subscribe to my channel


