ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज-कान्हा गौशाला में चारा खत्म को लेकर बवाल,गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर उठाई कार्रवाई की मांग

कासगंज: अमांपुर नगर पंचायत की देखरेख में चल रही कान्हा गौशाला में हुई आज दो गोवंशो की मृत्यु ने बडी लापरवाही की पोल खोल कर रख दी। पोल खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने गौशाला के बाहर रोड जामकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान प्रदर्शन कारियो का आरोप है कि गौशाला में संरक्षित गौंवशो को चारा नहीं मिल रहा। जिससे एक ही दिन में दो गोवंशो की मौत हो गई और गौशाला में ही जेसीबी से गढढा खुदवाकर दोनो को ही दफन कर दिया।आरोप यह भी है कि दफन किये गये गोवंशो में से एक गाय को सिसकती हुए दफन कर दिया। ग्रामीणों ने गढढे से मिटटी हटाकर देखा था, तो उसकी हलकी हलकी सांसे चल रही थी, जिससे ग्रामीण और भडक गये। उन्होंने अमांपुर से मोहनपुर वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और नायाब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दिया है।

Related Articles

Back to top button