ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: समाजवादी पार्टी के द्वारा गंजडुंडवारा में सदस्यता अभियान का हुआ शुभारम्भ

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कासगंज के विधानसभा पटियाली के गंजडुंडवारा सपा कैंप कार्यालय पर सदस्यता अभियान का मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और पूर्व एमएलसी असीम यादव ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संवोधित करतें हुए सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव व पूर्व एमएलसी असीम यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी लोग प्रत्येक बूथ पर पहुंच कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं जिससे समाजवादी पार्टी को मजबूत हो इस अवसर पर सपा विधायक नादिर सुल्तान सपा के राष्ट्रीय प्रभक्ता अब्दुल हाफिज गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस मौके पर हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button