कासगंज :श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, भगवान श्रीकृष्ण की उतारी गई आरती, जगह-जगह हुआ स्वागत

कासगंज: अमांपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुरली मनोहर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य डोला गाजे बाजे और आकर्षित झांकियों के साथ नगर में धूमधाम से निकाला गया। कालेज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में राधाकृष्ण, रामदरबार, मां दुर्गा, खाटू श्याम, महाकालेश्वर की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। श्रीकृष्णा जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, चेयरमैन चांद अली, समाज सेवी धीरज गुप्ता, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, सत्तन शाक्य, कमेटी अध्यक्ष रामसिंह शाक्य ने संयुक्त रूप से कान्हा जी की पूजा अर्चना कर आरती की। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सर्राफा बाजार, तिराहा, सहावर रोड, ददवारा, गुडमंडी होते हुए श्री रामजानकी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई समाज सेविका सुलोचना गुप्ता ने कान्हा जी की प्रतिमा को चांदी का मुकुट पहनाकर और भक्तगणों को राधे-राधे का पटका उड़ाकर स्वागत सम्मान किया। संचालन आचार्य वीरीसिंह शाक्य ने किया। इस मौके पर नाथू शाक्य, होरी लाल शाक्य, सुखराम शाक्य, अमर सिंह शाक्य, ठाकुर शाक्य, राजवीर शाक्य, दिनेश शाक्य, वीरीसिंह शाक्य, बन्टू शाक्य, प्रधान संजय शाक्य, सभासद धीरज शाक्य, रामनरायन मित्तल, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता चेयरमैन, अनुज राघव, हेमंत दीक्षित, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता बैट्री, देवेंद्र शाक्य, योगेन्द्र शाक्य, विशाल मित्तल, वीर बहादुर, गौरव गुप्ता, मोहित पाल, हिमांशू गुप्ता, पंवन गुप्ता, सहित आदि भक्तजन मौजूद रहे ।
Subscribe to my channel


