ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबूजी कल्याण सिंह, दी श्रद्धांजलि
दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज; अमांपुर बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व, कल्याण सिंह बाबूजी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने कहा कि स्व, कल्याण सिंह बाबूजी कुशल प्रशासक व रामभक्त थे। उन्होंने भगवान श्रीराम के कार्य में देरी नही की। समाज सेविका सुलोचना गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग का कोई मोल नही है। बाबूजी रामभक्त थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, आचार्य श्रीराम सोलंकी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, शिवम जाटव, गौरव गुप्ता, दीपक जोशी, पवन गुप्ता, सचिन सोलंकी, मनोज कुमार आदि रहे
Subscribe to my channel


