ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: जिला कार्यालय भारतीय हलधर किसान यूनियन की हुई बैठक संपन्न

कासगंज: जिला कार्यालय कासगंज भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़ी पचगांई पर किसानों की एक बैठक हुई। भारतीय किसान यूनियन भानू की समस्त कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसी बीच भारतीय हलधर किसान यूनियन का गठन किया।किसानों की सहमति से कासगंज के जिलाध्यक्ष ठा०बृजेश चौहान और अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष अवनीश सोलंकी को चुना गया, धर्मेंद्र यादव को जिला प्रभारी,रीता यादव को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,सूरज ठाकुर तहसील अध्यक्ष,अंशुल यादव युवा जिला प्रभारी, इंद्रजीत वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सुनील नायक को राष्ट्रीय सचिव, विनय राजपूत को युवा जिलाध्यक्ष, तनुज यादव को जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, एवं रिंकू सोलंकी को जिला उपाध्यक्ष चुना गया, रतन कुमार राजपूत व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों पदाधिकारी चुने गए।साथ ही सैंकड़ो किसानों ने सदस्यता ग्रहण कराई गई। ठाकुर अरुण चौहान ने किसानो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button