ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड प्रधानाचार्य को मारी गोली, घायल

कासगंज: सदर कोतवाली सोरो गेट इलाके में दिन दहाडे एक रिटायर्ड प्रधानाचार्य के हाथ में गोली लगने का मामला प्रकास में आया है। पुलिस ने घायल प्रधानाचार्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट पुलिस चौकी इलाके के समीप यादव नगर 65वर्षीय निवासी जयपाल सिंह यादव पुत्र शंकर सिंह यादव का परिवार रहता है। आरोप है कि आज सुबह दस बजे के करीब उनके मकान पर आकर दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियो ने गोली मार दी।गोली रिटायर्ड प्रधानाचार्य के बाये हाथ में लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जयपाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि एक व्यक्ति सोरों गेट पुलिस चौकी पर पहुंचे जहाँ बताया कि दो बदमाश मेरे घर पर आये और उन्होंने मेरे ऊपर फायरिंग की,मेरे बाएं हाथ में गोली लग गई ।मौके पर सहावर सीओ अजित सिंह चौहान और थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर पहुंचे और पूरी जांच प्रड़ताल की गई।फॉरेंसिक टीम को भी मोके पर बुलाया गया। फर्श पर खून के निशान मिले हैं।

Related Articles

Back to top button