ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: एसबीआई और आंनदा ने मिलकर सैकड़ों किसानों को बांटा ऋण

कासगंज: जनपद के किसानों को भारतीय स्टेट बैंक और आनंदा ने ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप के अंतर्गत सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों को एक करोड़ का लोन न्यूनतम ब्याज एवं बिना सिक्योरिटी के उपलब्ध कराया। इस दौरान लोन उन्हीं किसानों को दिया गया जो आनंदा डेयरी से जुड़े हुए हैं जिससे किसानों को पशुपालन करने में प्रोत्साहन मिलेगा। आनंदा डेयरी के चेयरमैन राधेश्याम दीक्षित ने बताया कि आनंदा उत्तर प्रदेश के है 6000 गांव के किसानों से सीधे तौर पर दूध की खरीदारी कर रहा है। चेयरमैन ने बताया कि आनंदा कि डाक्टरों की टीम निशुल्क काम कर रही है जो गांव-गांव जाकर पशुओं की नस्ल सुधार का कार्य करती है। इस मौके पर आनंदा डेयरी एवं भारतीय स्टेट बैंक के तमाम उच्चअधिकारीयों एवं मैनेजर व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


