ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण के दौरान टिकट मास्टर ने दिव्यांग से की अभद्रता

कासगंज:जनपद के सोरों शूकर क्षेत्र रेलवे स्टेशन पर निवासी कन्हैया जोकि सोरों रेलवे स्टेशन से दस बजे की ट्रेन से मथुरा जा रहे थे। टिकट काउंटर पर पहुंचे तो रुपए खुले ना होने पर दिव्यांग के रूपये टिकट काउंटर पर बैठे रेलवे टिकट मास्टर ने फेंक दिये। इसी दौरान पीड़ित दिव्यांग कन्हैया ने टिकट काउंटर पर बैठे रेलवे टिकट मास्टर की मोबाइल द्वारा फेसबुक लाइव बनाना शुरु कर दी और रेलवे टिकट मास्टर द्वारा किए गए व्यवहार को उन्होंने फेसबुक के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया जिसमें रेलवे टिकट मास्टर दिव्यांग से कह रहे हैं जो तुझे करना है वह तू कर लेना। रेलवे टिकट मास्टर कन्हैया लाल के मुताबिक भीड़ लगी हुई थी और हम टिकट काउंटर पर टिकट बांट रहे थे हमने कोई अभद्रता नहीं की है और हमने टिकट देने से भी मना नहीं किया सारे आरोप हमारे ऊपर लगाए गए हैं वह निराधार हैी। वही पीड़ित दिव्यांग कन्हैया का कहना है कि मैं इसकी शिकायत रेलवे विभाग से करूंगा।

Related Articles

Back to top button