ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा,चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

अश्वनी महेरे: कासगंज

कासगंज: जनपद के अखिलेश कुमार अग्रवाल निवासी स्टेट बैंक के बराबर नदरई गेट थाना आकर तहरीर दी। शुक्रवार की रात्रि को उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा कोपर का तार व बैटरा एवं पत्थर फिटिंग करने वाले ठेकेदार गुलजार पुत्र शहजाद निवासी बड्डू नगर कासगंज का 3 कटर मशीन, 3 ग्राइन्डर, 2 बफ मशीने तथा औजार आदि सामान कीमत करीब एक लाख रूपये चोरी को चोरी कर ले गये थे। इस दौरान शनिवार को थाना कासगंज संबंधित धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था । घटना को गंभीरता से लेतें हुए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली कासगंज पुलिस आज मुखबिर खास की सूचना पर 05 अभियुक्तों को छर्रा अड्डे कासगंज से गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की । कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक बैटरा, 2.5 किलो कापर का तार, 03 पत्थर काटने की मशीन व 02 ग्राइन्डर मशीन बरामद कर जेल भेजा।

Related Articles

Back to top button