ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाओं से गोवंश बीमार, गौशाला कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कासगंज:अमांपुर के मोहनपुर रोड पर सरसेंट गांव में स्थित नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा को लेकर हिन्दूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। समाज सेवी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता धीरज गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली को जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि अमांपुर गोशाला में गोवंशों का बुरा हाल है। संख्या अधिक होने के कारण गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा नही मिल पा रहा है। गायों को हरा चारा बहुत ही कम मिलता है। बीमार गोवंशों के इलाज में लापरवाही होने से गोवंश की जान जा रही है।कस्बा के लोग इसके लिए अफसरों की बदहाल व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। नगर संघ चालक राकेश पाराशर ने बताया कि गायों की देखभाल नहीं हो पा रही है। न ही टाइम पर चारा मिल रहा है। भूख व बीमारी के कारण पशु दम तोड़ रहे हैं। समाज सेवी धीरज गुप्ता ने बताया कि अव्यवस्थाओं के चलते गोशाला में गाय लगातार बीमार हो रही है।

Related Articles

Back to top button